हिंदी व्याकरण के अंतर्गत उपसर्ग की परिभाषा,रूप की विस्तृत जानकारी,सभी कक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी
उपसर्ग की परिभाषा -
Definition of prefix -उप (पास अथवा समीप) सर्ग (रचना करना) किसी शब्द के पास आकर अथवा जुड़कर मूल शब्दों के अर्थ में परिवर्तन अथवा विशेषता लाने वाले शब्दों को उपसर्ग कहते हैं
जैसे - अधि (ऊपर) + कार = अधिकार
अप (बुरा ) + मान = अपमान

उपसर्ग के रूप -
Types of prefixसंस्कृत के उपसर्ग : अति,अधि,अनु,अप,अभि,अव,आ,उत्,उप,दुर् दुस् निर् ,निस् ,नि,परा,परि,प्र,प्रति,वि,सम,सु,आदि
हिंदी के उपसर्ग : अ,अन,कु,दु,औ,भर,सु,अध,उन,नि,पर,बिन, आदि
अरबी - फ़ारसी के उपसर्ग : कम,खुश,गैर,ना,ब,बा,बद,बे,ला,सर,हम,हर, आदि
अग्रेजी के उपसर्ग : सब,डिप्टी,वाइस,जनरल.प्रधान,चीफ,हेड,
संस्कृत के उपसर्ग -
Sanskrit Prefixes
क्रम | उपसर्ग | हिंदी अर्थ | नव निर्मित शब्द |
---|---|---|---|
1 | अति | अधिक | अत्यधिक, अत्यंत, अतिरिक्त, अतिशय |
2 | अधि | ऊपर, श्रेष्ठ | अधिकार, अधिपति, अधिनायक |
3 | अनु | पीछे, समान | अनुचर, अनुकरण, अनुसार, अनुशासन |
4 | अप | बुरा, हीन | अपयश, अपमान, अपकार |
5 | अभि | सामने, चारों ओर, पास | अभियान, अभिषेक, अभिनय, अभिमुख |
6 | अव | हीन, नीच | अवगुण, अवनति, अवतार, अवनति |
7 | आ | तक, समेत | आजीवन, आगमन |
8 | उत् | ऊँचा, श्रेष्ठ, ऊपर | उद्गम, उत्कर्ष, उत्तम, उत्पत्ति |
9 | उप | निकट, सदृश, गौण | उपदेश, उपवन, उपमंत्री, उपहार |
10 | दुर् | बुरा, कठिन | दुर्जन, दुर्गम, दुर्दशा, दुराचार |
11 | दुस् | बुरा, कठिन | दुश्चरित्र, दुस्साहस, दुष्कर |
12 | निर् | बिना, बाहर, निषेध | निरपराध, निर्जन, निराकार, निर्गुण |
13 | निस् | रहित, पूरा, विपरित | निस्सार, निस्तार, निश्चल, निश्चित |
14 | नि | निषेध, अधिकता, नीचे | निवारण, निपात, नियोग, निषेध |
15 | परा | उल्टा, पीछे | पराजय, पराभव, परामर्श, पराक्रम |
16 | परि | आसपास, चारों तरफ | परिजन, परिक्रम, परिपूर्ण, परिणाम |
17 | प्र | अधिक, आगे | प्रख्यात, प्रबल, प्रस्थान, प्रकृति |
18 | प्रति | उलटा, सामने, हर एक | प्रतिकूल, प्रत्यक्ष, प्रतिक्षण, प्रत्येक |
19 | वि | भिन्न, विशेष | विदेश, विलाप, वियोग, विपक्ष |
20 | सम् | उत्तम, साथ, पूर्ण | संस्कार, संगम, संतुष्ट, संभव |
21 | सु | अच्छा, अधिक | सुजन, सुगम, सुशिक्षित, सुपात्र |
हिन्दी के उपसर्ग -
Sanskrit Prefixes
क्रम | उपसर्ग | हिंदी अर्थ | नव निर्मित शब्द |
---|---|---|---|
1 | अ | अभाव, निषेध | अछूता, अथाह, अटल |
2 | अन | अभाव, निषेध | अनमोल, अनबन, अनपढ़ |
3 | कु | बुरा | कुचाल, कुचैला, कुचक्र |
4 | दु | कम, बुरा | दुबला, दुलारा, दुधारू |
5 | नि | कमी | निगोड़ा, निडर, निहत्था, निकम्मा |
6 | औ | हीन, निषेध | औगुन, औघर, औसर, औसान |
7 | भर | पूरा | भरपेट, भरपूर, भरसक, भरमार |
8 | सु | अच्छा | सुडौल, सुजान, सुघड़, सुफल |
9 | अध | आधा | अधपका, अधकच्चा, अधमरा, अधकचरा |
10 | उन | एक कम | उनतीस, उनसठ, उनहत्तर, उंतालीस |
11 | पर | दूसरा, बाद का | परलोक, परोपकार, परसर्ग, परहित |
12 | बिन | बिना, निषेध | बिनब्याहा, बिनबादल, बिनपाए, बिनजाने |
अरबी- फ़ारसी के उपसर्ग-
Arabic- Persian prefix
क्रम | उपसर्ग | हिंदी अर्थ | नव निर्मित शब्द |
---|---|---|---|
1 | कम | थोड़ा, हीन | कमज़ोर, कमबख़्त, कमअक्ल |
2 | खुश | अच्छा | खुशनसीब, खुशखबरी, खुशहाल, खुशबू |
3 | गैर | निषेध | गैरहाज़िर, गैरक़ानूनी, गैरमुल्क, गैर-ज़िम्मेदार |
4 | ना | अभाव | नापसंद, नासमझ, नाराज़, नालायक |
5 | ब | और, अनुसार | बनाम, बदौलत, बदस्तूर, बगैर |
6 | बा | सहित | बाकायदा, बाइज्ज़त, बाअदब, बामौका |
7 | बद | बुरा | बदमाश, बदनाम, बदक़िस्मत,बदबू |
8 | बे | बिना | बेईमान, बेइज्ज़त, बेचारा, बेवकूफ़ |
9 | ला | रहित | लापरवाह, लाचार, लावारिस, लाजवाब |
10 | सर | मुख्य | सरताज, सरदार, सरपंच, सरकार |
11 | हम | समान, साथवाला | हमदर्दी, हमराह, हमउम्र, हमदम |
12 | हर | प्रत्येक | हरदिन, हरसाल, हरएक, हरबार |
अंग्रेज़ी के उपसर्ग -
English prefix
क्रम | उपसर्ग | हिंदी अर्थ | नव निर्मित शब्द |
---|---|---|---|
1 | सब | अधीन, नीचे | सब-जज सब-कमेटी, सब-इंस्पेक्टर |
2 | डिप्टी | सहायक | डिप्टी-कलेक्टर, डिप्टी-रजिस्ट्रार, डिप्टी-मिनिस्टर |
3 | वाइस | सहायक | वाइसराय, वाइस-चांसलर, वाइस-प्रेसीडेंट |
4 | जनरल | प्रधान | जनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी |
5 | चीफ़ | प्रमुख | चीफ़-मिनिस्टर, चीफ़-इंजीनियर, चीफ़-सेक्रेटरी |
6 | हेड | मुख्य | हेडमास्टर, हेड क्लर्क |
उपसर्ग के समान प्रयुक्त होने वाले संस्कृत के अव्यय -
In Sanskrit, used as a prefix
क्रम | उपसर्ग | हिंदी अर्थ | नव निर्मित शब्द |
---|---|---|---|
1 | अधः | नीचे | अधःपतन, अधोगति, अधोमुखी, अधोलिखित |
2 | अंतः | भीतरी | अंतःकरण, अंतःपुर, अंतर्मन, अंतर्देशीय |
3 | अ | अभाव | अशोक ,अकाल, अनीति |
4 | चिर | बहुत देर | चिरंजीवी, चिरकुमार, चिरकाल, चिरायु |
5 | पुनर् | फिर | पुनर्जन्म, पुनर्लेखन, पुनर्जीवन |
6 | बहिर् | बाहर | बहिर्गमन, बहिष्कार |
7 | सत् | सच्चा | सज्जन, सत्कर्म, सदाचार, सत्कार्य |
8 | पुरा | पुरातन | पुरातत्त्व, पुरावृत्त |
9 | सम | समान | समकालीन, समदर्शी, समकोण, समकालिक |
10 | सह | साथ | सहकार, सहपाठी, सहयोगी, सहचर |